फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगासन प्रतियोगिता में सीमा चौहान प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को जनपद स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुभारंभ डायट प्राचार्या डॉ. अनुराधा शर्मा एवं मुख्य अतिथि डॉ. महेश कुमार मुछाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। डॉ. मुछाल ने बताया कि प्रतियोगिता की थीम योग से समृद्ध जीवन की ओर रही। योग को शरीर मन और भावनाओं से संतुलित करने और तालमेल बनाने एक सशक्त साधन बताया। महिला शिक्षिका वर्ग में सीमा चौहान प्रथम, रूपा द्वितीय व तृतीय स्थान पर लवी रही। पुरुष शिक्षक वर्ग में विनीत कुमार प्रथम, योगेंद्र कुमार द्वितीय, पवन कुमार एवं विजय कुमार पंवार संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन गीताराठी ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ महेश कुमार मुछाल, गीता राठी एवं डॉ. दीपक जैन रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात-सात महिला और पुरुष शिक्षकों का चयन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट प्रवक्ता वरुण कुमार सिंह, बृजेश कुमार, अंजलि, आकांक्षा आर्य, स्वर्णिका वर्मा, रीना, सपना, मंजू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें