बागपत : बड़ौत तहसील में नामांकन पत्र दाखिल नहीं होने पर बाहर आती सुनील राठी की पत्नी दीपाली और
बड़ौत (बागपत)। कुख्यात सुनील राठी की पत्नी दीपा उर्फ दीपाली टीकरी नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर नामांकन करने पहुंची तो निर्वाचन अधिकारी सीट छोड़कर चले गए। वह करीब दो घंटे इंतजार देखकर दोबारा आने की बात कहकर वापस चली गई।
टीकरी कस्बे के रहने वाले सुनील राठी को प्रदेश माफिया की टॉप टेन सूची में शामिल किया गया है। उसकी मां राजबाला टीकरी की चेयरमैन रह चुकी है। इस बार उसकी पत्नी दीपा उर्फ दीपाली चुनाव की तैयारी कर रही है।
शनिवार को सुनील राठी की पत्नी एडवोकेट दीपाली राठी तहसील में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन जमा करने पहुंच गई। उनके साथ जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय तोमर, सतेंद्र दांघड समेत अन्य कई अधिवक्ता भी मौजूद रहे।
इस बात की जानकारी होने से अन्य पुलिस बल को तहसील बुलाया गया। निर्वाचन अधिकारी बनाए गए जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती ने दीपाली का नामांकन नहीं लिया और वहां से उठकर चले गए। इस पर दीपाली और उसके साथ आए वकील हंगामा करने लगे। हंगामा होने पर महिला पुलिस कर्मियों को वहां पर बुलाया गया।
करीब दो घंटे तक दीपाली नामांकन कक्ष में खड़ी रही, लेकिन उनका नामांकन दाखिल नहीं हुआ। उन्होंने वहां से वापस जाते हुए कहा कि वह दोबारा नामांकन करने आएगी। उनके साथ आए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय तोमर ने कहा कि इस तरह जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। नामांकन कोई भी दाखिल कर सकता है।
बागपत : बड़ौत तहसील में नामांकन पत्र दाखिल नहीं होने पर बाहर आती सुनील राठी की पत्नी दीपाली और