फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का आक्रोश देख जेई हुए दफ्तर से नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। विद्युत उपकेंद्र बिनौली के कमाला फीडर में लगी इनकमिंग मशीनआठ माह खराब पड़ी है। इस कारण पांच फीडर के जंगलों की विद्युत व्यवस्था चरमराई रहती है। इससे परेशान किसानों ने सोमवार को उपकेंद्र में प्रदर्शन किया। किसान संदीप धामा, मास्टर अमित धामा ने आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों को कई बार इसकी सूचना दी गई, लेकिन आज तक मशीन नहीं बदली गई। किसानों का आक्रोश देखअवर अभियंता समय सिंह वहां से चले गए। किसानों ने ड्यूटी पर तैनात एसएसओ जसविंदर सिंह को खरी खोटी सुनाते हुए दो दिन में खराब मशीन न बदले जाने पर मेरठ-बड़ौत मार्ग जाम करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में नरेंद्र धामा, सतपाल, मनोज धामा, जयपाल सिंह, महक सिंह, ओमपाल, विनय धामा, रवि, मोहित, मोनू आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें