बागपत। चुनाव के मद्देनजर यूपी-हरियाणा बार्डर समेत मुख्य 19 नाकों पर पुलिस तैनात है। जहां सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। हरियाणा से शराब की तस्करी नहीं हो सके और वहां से कोई अपराधी यहां नहीं आ सके। इसको देखते हुए कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने पुलिस टीम और पीएसी की बाढ़ राहत कंपनी कर्मियों के साथ मिलकर सोमवार को यमुना में सर्च अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि सर्च अभियान जारी रहेगा।