फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एसडीएम व तहसीलदार जांच करने पहुंचे तो घरों में मिले वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नगर पालिका क्षेत्र में फर्जी वोटर होने की शिकायत पर घर-घर जाकर जांच शुरू कर दी गई है। एसडीएम पूजा चौधरी और तहसीलदार प्रसून कश्यप खुद घरों में जाकर जांच कर रहे हैं। उनको अधिकतर वोटर घरों पर मिले। इसके साथ ही कई अन्य शिकायतों पर जांच करके उनका निस्तारण किया गया। वहीं, लोगों की दो-दो वार्ड में बनी वोट व मृतकों की वोट काटने का कार्य भी शुरू हो गया। जिसमें अब तक करीब 400 वोट काटी गई हैं।
विज्ञापन

बागपत नगर पालिका क्षेत्र में काफी फर्जी वोट बनी होने, लोगों की दो-दो वार्ड में वोट बनी होने, मृतकों की वोट भी लिस्ट से नहीं काटने की शिकायत की गई थी। इसके साथ ही एक ही मकान में डेढ़ सौ से ज्यादा वोट होने का आरोप लगाया गया था। इन सभी की जांच के लिए डीएम राजकमल यादव ने एसडीएम पूजा चौधरी व तहसीलदार प्रसून कश्यप को जिम्मेदारी सौंपी थी।
एसडीएम व तहसीलदार कई दिन से लगातार बागपत के सभी वार्डों में जाकर वोटरों की जांच में जुटे थे। इसके बाद डीएम को जांच रिपोर्ट सौंपी गई है। उस जांच रिपोर्ट में बताया कि एक ही मकान नंबर 19 पर डेढ़ सौ वोट दिखाए गए थे। वह सभी अलग-अलग मकान है, लेकिन बीएलओ ने जानकारी के अभाव में उसको मकान नंबर 19 के भाग क, ख, ग दिखाकर दर्ज कर दिया। उसे वोटर लिस्ट में ठीक करा दिया है। जिन वोटरों को फर्जी बताया था। उनमें अधिकतर जांच में मौजूद मिले। इसकी पूरी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन

दो-दो वार्ड में बने वोट कटेंगे
एसडीएम पूजा चौधरी ने बताया कि ऐसे कुछ वोटर हैं, जिनके वोट दो-दो वार्ड में बने हुए हैं। उन्हें चिह्नित कर लिया गया है और उनके वोट जांच करके एक जगह से काटा जा रहा है। इस तरह से वोट पिछले कई साल से बने हुए हैं। यह पिछले पुनरीक्षण अभियान में समय कम होने के कारण पूरी तरह से नहीं काटे जा सके थे। उनको अब शत-प्रतिशत काटा जाएगा। मृतकों के वोट भी पूरी तरह से काटे जाएंगे। उनके अनुसार पुनरीक्षण अभियान के बाद अभी तक करीब 400 वोट काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें