फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शराब व रुपये बांटने वालों पर कसेगा शिकंजा

Tue, 11 Apr 2023 08:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- निकाय चुनाव को देखते हुए अधिकारियों के बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चुनाव में मतदाताओं को शराब, रुपये और अन्य सामान बांटने वाले प्रत्याशियों पर शिकंजा कसने की तैयारी हो गई है। उन पर नजर रखने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है जो सभी नगर पालिकाओं व पंचायतों में तैनात रहेगी। इसके साथ ही यह साफ कर दिया गया है कि बिना अनुमति के कोई अधिकारी अब जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।
चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए पैसे से लेकर शराब और अन्य सामान भी बांटा जाता है। इस पर ही नजर रखने और कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिकाओं और पंचायतों के लिए टीमों का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

बागपत नगर पालिका में सहायक विकास अधिकारी पंकज सैनी, अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत में सहायक विकास अधिकारी राजपाल, अमीनगर सराय नगर पंचायत में उपनिदेशक कृषि कार्यालय के प्राविधिक सहायक सर्वेश कुमार पाल, नगर पालिका बड़ौत में सहायक विकास अधिकारी कृषि तेजपाल सिंह, छपरौली नगर पंचायत में सहायक विकास अधिकारी सुधीर चौहान, दोघट नगर पंचायत में सहायक विकास अधिकारी कृषि रामबीर पंवार, नगर पंचायत टीकरी में सहायक विकास अधिकारी महेश खोखर, नगर पालिका खेकड़ा में सहायक विकास अधिकारी नितिन त्यागी, नगर पंचायत रटौल में सहायक विकास अधिकारी ओमप्रकाश को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चुनाव चिह्न आवंटन से मतदान होने तक नगर पालिकाओं व पंचायत क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। वहां पैसे, शराब या अन्य सामान बांटने वालों पर नजर रखेंगे और उनपर कार्रवाई करेंगे।
- निगरानी भी लगाई गई
जिलाधिकारी राजकमल यादव ने निगरानी टीमों को भी लगाया है जो प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखेगी। नगर पालिका बागपत में सहायक विकास अधिकारी सुनील बंसल व ग्राम विकास अधिकारी संजय कुमार, नगर पालिका बड़ौत में सहायक विकास अधिकारी अनिल कुमार व ग्राम विकास अधिकारी दीपक कुमार, नगर पालिका खेकड़ा में सहायक विकास अधिकारी रोहित व ग्राम विकास अधिकारी अक्षय धनकड़, नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी में सहायक विकास अधिकारी संजय कुमार व ग्राम विकास अधिकारी उपदेश कुमार, नगर पंचायत अमीनगर सराय में सहायक विकास अधिकारी प्रवेंद्र कुमार व ग्राम विकास अधिकारी सतीश कुमार, नगर पंचायत छपरौली में सहायक विकास अधिकारी सुधीर रूहेला व ग्राम विकास अधिकारी मेमपाल को लगाया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत दोघट में सहायक विकास अधिकारी सचिन कुमार व ग्राम विकास अधिकारी अनुज कुमार, नगर पंचायत टीकरी में सहायक विकास अधिकारी सत्यपाल सिंह व ग्राम विकास अधिकारी अमित कुमार, नगर पंचायत रटौल में ग्राम विकास अधिकारी मुकेश यादव व ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप कुमार को लगाया गया है। इनकी ड्यूटी दो शिफ्ट में लगाई गई है। प्रथम शिफ्ट सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक और द्वितीय शिफ्ट रात्रि आठ बजे से सुबह आठ बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें