अग्रवाल मंडी टटीरी। लायंस क्लब ने शनिवार को कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में नेत्र जांच शिविर लगाया। इसमें चिकित्सकों ने आई सपोर्ट मशीन से 288 छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच की। शिविर का उद्घाटन मंडलीय चेयरमैन लॉयन अभिमन्यु गुप्ता ने दीप जलाकर किया। शिविर में स्कूल के प्रधानाचार्य उपेंद्र दत्त शर्मा मुख्य संयोजक चेयरमैन पंकज गुप्ता, आशुतोष मित्तल, गजेंद्र शर्मा, लोकेश कुमार, अंकुर कुमार, सुरेश उपाध्याय, कुमारी शीतल, कुमारी नेहा, कुमारी शिवानी, बरखा, काजल का सहयोग रहा। संवाद