बड़ौत/बिनौली/रमाला। हिमालयन कॉलेज बड़ौत के डायरेक्टर विपिन राणा की देखरेख में बुधवार को पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड कैंप का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। वक्ताओं ने बताया कि स्काउट अनुशासन और देश सेवा करना सिखाता है।
अमित तोमर और सुमित चौहान ने स्काउट एंड गाइड का इतिहास बताते हुए इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। इंस्ट्रक्टर वकील अहमद ने छात्र छात्राओं को प्रथम दिन में बांधना व ध्वजारोहण का सही तरीका सिखाया। अध्यक्षता आदेश राणा ने और संचालन कुलदीप तोमर ने किया।
मौके पर डॉ. मनोज विश्नोई, सुमित चौहान, कुलदीप तोमर, मनीष गोयल, सनी शर्मा, आशीष, पूजा गुप्ता, दीपा, अक्षय मौजूद रहे। उधर, बिनौली में ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री काॅलेज में बुधवार को हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड मेरठ मंडल की ओर से चार दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने किया।
उन्होंने कहा कि स्काउटिंग वह संस्था है जिसके द्वारा छात्र छात्राओं में अनुशासन व देश सेवा की भावना का विकास होता है। इस अवसर पर छात्राओं को ध्वज ज्ञान, तालियों का ज्ञान व स्काउट एंड गाइड के इतिहास की जानकारी दी। मौके पर महासचिव डॉ, रवि पंवार, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शबाना, प्रधानाचार्य देशपाल सिंह तोमर, डॉ. गीता, डॉ. संजीव, डॉ. सचिन, डॉ. अमित सौलंकी, पूजा, यशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
उधर, रमाला के गांधी विद्या निकेतन महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर लगाया। इसमें स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य प्रोफेसर ओवीएस ठैनुआ ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। मौके पर प्रोफेसर अनिरुद्ध, प्रोफेसर अविनाश शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर परनित तोमर, प्रोफेसर जसविन्द्र सिंह मौजूद रहे।