बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में चल रहे स्काउट-गाइड शिविर के दूसरे दिन प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्काउट गाइड के प्रशिक्षण में स्वास्थ्य, कौशल, चरित्र, कला, कौशल और सेवाभाव का विकास होता है।
स्काउट गाइड शिविर में दूसरे दिन सबसे पहले स्कूल प्रबंधक अजय गोयल और प्रधानाचार्य दीपक वर्मा ने ध्वजारोहण किया। प्रशिक्षण काउंसलर अमित कुमार सैनी ने ध्वज बांधना, ध्वज फहराना, स्काउट गाइड का इतिहास, स्काउट नियम, स्काउट प्रतिज्ञा व प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया।
प्रधानाचार्य दीपक वर्मा ने कहा कि स्काउटिंग जीने की एक कला है। जिससे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास होता है। प्रशिक्षण शिविर में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मौके पर जिला संगठन कमिश्नर गाइड शशिबाला, बबलेश, राजीव, कृष्ण, अजीत आदि मौजूद रहे।