फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चिलचिलाती धूप और तपती सड़कें झुलसा रही शरीर

विज्ञापन
सहारनपुर में अ​धिक तापमान व गर्मी के चलते एकटिवा पर चेहरा ढाककर जाती युवती
विज्ञापन
-मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.8 और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दोपहर में चिलचिलाती धूप और तपती सड़कें लोगों का शरीर झुलसा रही हैं। यही वजह है कि दोपहर में लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय बाजारों में भी कम ग्राहक पहुंच रहे हैं, जबकि शाम को रौनक बढ़ रही है।
जनपद में मंगलवार की सुबह से ही मौसम साफ रहा। सुबह 10 बजे तक धूप पूरे असर पर थी। उसके बाद धूप के बढ़ने से शहर की सड़कें तपती चली गईं। दोपहर में आलम यह रहा कि सड़कों से गुजरना मुश्किल रहा। लू के थपेड़े और परेशान कर रहे थे। दोपहर करीब दो बजे अचानक से मौसम बदला और हल्के बादल निकल आए। शहर में कहीं बूंदाबांदी हुई तो कहीं ऐसे ही बादल छंट गए। शाम तक हल्के बादल छाए हुए थे, लेकिन गर्मी का प्रकोप कम नहीं था। तापमान की बात करें तो मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.8 और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूंदाबांदी ने और बढ़ाई मुश्किल
दोपहर करीब 2:45 बजे घंटाघर क्षेत्र में अचानक से बारिश शुरू हो गई। करीब पांच मिनट की बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों की मुश्किल और बढ़ा दी। क्योंकि पांच मिनट की बारिश के बाद तपती सड़कों से और गर्मी भड़क उठी। इसके बाद उमस ने परेशान किया। शहर के बाकी हिस्सों में सूखा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें