बागपत। पांच जनवरी को भजन विहार कालोनी निवासी कारोबारी पंकज उर्फ टोनू भारद्वाज के मकान से देर रात डेढ़ लाख रुपये नगद, करीब 18 तोले सोने व 500 ग्राम चांदी के आभूषण, स्कूटी और अन्य सामान चोरी किया गया था। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। कोतवाली में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। बड़ौत पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े गए शाहरुख से नगदी व सोने चांदी के आभूषण बरामद किए थे। आरोपी शाहरुख फिलहाल जेल में बंद है। जांच अधिकारी सुमन ने बताया कि शाहरुख को मंगलवार को छह घंटे के रिमांड पर लिया गया था। उसकी निशानदेही पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित पाली गांव के निकट खंडहर से स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस अभी तक सोने के जेवरात बरामद नहीं कर पाई है।