हादसे में स्कूटी चालक की मौत, एक गंभीर
दोघट। बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर रविवार को स्कूटी सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी। स्कूटी को सुभाष नगर सोनीपत हरियाणा निवासी कंवर सिंह चला रहा था जबकि ढिकाना थाना बड़ौत निवासी ब्रजपाल पीछे बैठा हुआ था। हादसे में दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने सूचना देकर एंबुलेंस को बुलवाकर घायलों को बागपत उपचार के लिए भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने ब्रजपाल (54) पुत्र शिखरचंद को मृत घोषित कर दिया।