फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी के अवकाश में भी खोले स्कूल, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी के अवकाश में भी खोले स्कूल, होगी कार्रवाई
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। कड़ाके की सर्दी के चलते जिलाधिकारी द्वारा स्कूलों में छुट्टी की घोषणा के बाद भी कई निजी स्कूल संचालकों ने बृहस्पतिवार को स्कूल खोले। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई होगी। सर्दी को देखते हुए डीएम शकुंतला गौतम ने जनपद के कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों के नौ जनवरी को अवकाश की घोषणा की थी। साथ ही स्कूल खोलने वाले संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद बृहस्पतिवार को खेकड़ा नगर में कई स्कूल खोले गए। उपजिलाधिकारी राजपाल सिंह का कहना है कि डीएम के आदेश की अवहेलना करना गंभीर मामला है। स्कूल खोलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ डीएम शकुंतला गौतम ने कड़ाके की सर्दी के चलते 10 व 11 जनवरी को भी स्कूलों के अवकाश की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें