बागपत। कोरोना काल के चलते परिषदीय स्कूलों में बंद किया गया शिक्षण कार्य सोमवार को फिर शुरू हो जाएगा। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। लंबे समय बाद स्कूल खुलेंगे तो बच्चों का अभिनंदन होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने शिक्षण के पहले दिन उत्साहजनक माहौल बनाने के निर्देश दिए हैं। बताया कि प्राथमिक स्कूलों में कक्षा एक और पांच और उच्च प्राथमिक स्कूलों में कक्षा छह के बच्चों को बुलाया जाएगा। शिक्षण संस्थाओं के संचालन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।
यह रहेगी व्यवस्था
- विद्यालयों के गेट, दीवारों और नोटिस बोर्ड पर कोरोना गाइडलाइन का नोटिस
- कोरोना से बचाव के लिए साबुन और सैनिटाइजर की व्यवस्था
- बच्चों को विद्यालय में बुलाने के लिए अभिभावकों को स्वघोषणा पत्र जमा करना होगा।
- शिक्षण संस्थाओं को शेड्यूल के अनुसार संचालित किया जाएगा।
- बच्चों और शिक्षकों के लिए मास्क का प्रयोग अनिवार्य रहेगा
- बुखार, खांसी और जुकाम के लक्षण दिखाई देने पर जांच कराई जाएगी।
इस शेड्यूल के आधार पर होगा शिक्षण
------------------
स्तर दिन कक्षा
प्राथमिक सोमवार व बृहस्पतिवार एक व पांच
मंगलवार व शुक्रवार दो व चार
बुधवार व शनिवार तीन
उच्च प्राथमिक सोमवार व बृहस्पतिवार छह
मंगलवार व शुक्रवार सात
बुधवार व शनिवार आठ