बड़ौत। नगर के स्कूलों मेें बृहस्पतिवार को सोशल डिस्टेंस के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमेें मेधावियों को सम्मानित किया गया। ग्रौवेल स्कूल में डायरेक्टर विश्वास चौधरी ने जनपद टॉपर छात्रा अर्पिता तोमर द्वारा 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उसे शुभकामनाएं दी। इसके अलावा स्कूल की छात्रा कीर्ति तोमर, समवेग जैन व खुशी गोस्वामी को भीे संयुक्त रूप से 96.2 प्रतिशत अंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया। उधर वनस्थली पब्लिक स्कूल में प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन, पायल जैन, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने सीबीएसई टॉपरों को सम्मानित किया। जेपी स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा ने वंशिका चौहान, पराज तोमर, संधली राणा, तमन्ना, वर्षा नैन, हर्ष कुमार, एकता तोमर, श्रेया वशिष्ठ, वंश कुमार को सम्मानित किया। लार्ड महावीरा एकेडमी में प्रबंध समिति के पदाधिकारियों व प्रधानाचार्य विक्रम डांगी ने आलोक शर्मा, स्नेहा, शुभम जैन, कनक कुमार, आदित्य भारद्वाज, ध्रुव दांगी, आदित्य कुमार, तुषार, आकाश शर्मा, गौरव कुमार को सम्मानित किया। माउंट लिटरा स्कूल के डायरेक्टर हिमांशु जैन, बिजेन्द्र जैन ने अर्पित मान, प्रियांशु सौलंकी,अर्पित राणा, अभिनव सौलंकी, प्रियांशी सौलंकी, सृष्टि स्हेला को सम्मानित किया गया। उधर जौहर पब्लिक स्कूल का दसवीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्या रचना जौहर ने स्कूल की टॉपर छात्रा भवी जैन 91.5 के अलावा अभय तोमर, पारस, वासु, आयुष को सम्मानित किया। उधर सैंट आरवी कान्वेट स्कूल में डायरेक्टर अनुराग जैन ने सीबीएसई रिजल्ट के स्कूल के टॉपरों में अविनाश, तनिशा सोनी, दिव्या तोमर, वासु, कार्तिका को सम्मानित किया। उधर कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राव फारूख अहमद व प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने मेधावियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिवाना गेट स्थित एल्पाइन स्कूल में प्रधानाचार्या प्रीति चौहान ने बताया रीतिक तोमर ने 90.6 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। उदिशा ने 87.2, खुशी तोमर 86.4, अंशिका ने 82.8, दिव्या ने 82.5 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। समारोह को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधक कमेटी की ओर से यज्ञुवीर सिंह, संजीव कुमार शामिल रहे। उधर लूंब गांव स्थित एल्पाइन पब्लिक स्कूल में भी सीबीएसई हाईस्कूल के रिजल्ट में पारुल चौहान द्वारा 94.8, आर्यन चौधरी द्वारा 90.6 व सूरज चौहान द्वारा 89 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंध कमेटी की ओर से मनु निरवाल, पंकज ईशान, सुधीर कुमार, मनोज चौहान, अरविंद चौहान, प्रधानाचार्य अर्चना मित्तल, उप प्रधानाचार्य संजीव कुमार, प्रियांशी, नीरज कुमार, दिनेश कुमार शामिल रहे।