फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: समय पर नहीं खुला स्कूल, छात्र-छात्राएं करते रहे इंतजार

विज्ञापन
ुगाना के प्राथमिक विद्यालय नम्बर दो स्थित कक्षों में ताला लगा होने के कारण खेलते बच्चें - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
छपरौली। तुगाना गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो का ताला समय पर नहीं खुलने पर छात्र-छात्राओं को इंतजार करना पड़ा। जिसके बाद शिक्षिका चाबी लेकर पहुंची और स्कूल का ताला खोला गया। निर्धारित समय पर स्कूल का ताला नहीं खुलने पर ग्रामीणों ने रोष भी जताया।
विज्ञापन

तुगाना गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं बृहस्पतिवार की सुबह निर्धारित समय 9:00 बजे के बाद भी विद्यालय के बाहर खेलते नजर आए। जिस पर ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। जहां स्कूल में तैनात दो शिक्षक भी पहुंच गए, लेकिन ताला लगाने वाली शिक्षिका निर्धारित समय पर नहीं पहुंची।
जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। स्कूल के बाहर पहुंचे कुलदीप, विरेंद्र व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की चाबी लेकर शिक्षिका 9:20 बजे पर आई। इसके बाद ताला खुलने पर छात्र-छात्राएं स्कूल के अंदर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षिका के देरी से आने की शिकायत अधिकारियों से की जाएगी।
विज्ञापन

कोट...
स्कूल खुलने का समय सुबह 9 बजे निर्धारित है। इसके बाद अगर कोई शिक्षक स्कूल नही आता तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तुगाना गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में शिक्षिका के देरी से पहुंचने के मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। सविता डबराल, खंड शिक्षा अधिकारी छपरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें