बालैनी। दत्तनगर गांव में बुधवार को रास्ते में खड़ी बुग्गी को हटाने के लिए कहने पर स्कूल के बस चालक और बच्चों से मारपीट कर दी गई। चालक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
डौलचा गांव के रहने वाले ब्रह्म सिंह यादव ने बताया कि वह देववास पब्लिक स्कूल की बस चलाता है। बुधवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। तभी दत्तनगर गांव में रास्ते में गलत तरीके से बुग्गी खड़ी मिली। जिस पर बुग्गी वाले को हटाने के लिए कहा तो उसने गाली-गलौज की ओर अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। बीच बचाव कराने आए बच्चों को भी पीटा गया। स्कूल बस चालक से मारपीट होती देख वहां आए कुछ लोगों ने बीच बचाव कराया। उधर थाना प्रभारी का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।