फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को स्कालरशिप वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को स्कालरशिप वितरित
विज्ञापन

बड़ौत। भारत कॉन्सेप्ट संस्थान दिल्ली रोड पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को स्कालरशिप वितरित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के डायरेक्टर रामकुमार चेयरमैन ने किया। उन्होंने बताया कि बच्चों के मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए समय-समय पर संस्था में प्रतियोगिताएं व ओलंपियाड टेस्ट आयोजित कराए जाते हैं। ताकि बच्चों का ज्ञानवर्धन हो सके। इस दौरान संस्था पर दिल्ली केंद्र के तत्वावधान में स्कालरशिप टेस्ट का आयोजन कराया गया। जिसमें स्थान पाने वाले मेधावियों में अजय त्यागी, मोहित, गौरव भारद्वाज, अरविंद, विशाल चौहान, निखिल तोमर, कमल तोमर, शिवानी जावला, आशीष सरोहा, विक्रांत पंवार, नाजिम को स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शुक्ला, गुलवीर, रूपेश तोमर, रामकुमार चेयरमैन, बलवान तोमर, अमित तोमर, गौरव, संगीता, राजीव बैनीवाल का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें