फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून देकर मां और बच्चे की जान बचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। हेल्प लाइफ टीम के सदस्यों ने एक बार फिर खून देकर बागपत निवासी एक महिला व उसके बच्चे की जान बचाई। इस कार्य में सभी ने सराहना की।
विज्ञापन

जमीयत रक्तदान ग्रुप पर हेल्प लाइफ टीम के संस्थापक नौशाद मलिक व मैनेजिंग डायरेक्टर विकास कुमार एडवोकेट को एक मेसेज प्राप्त हुआ कि बागपत निवासी गुलशन सरस्वती हॉस्पिटल छपरौली रोड में भर्ती है और उसे दो यूनिट ब्लड की जरूरत है। खून की कमी के चलते महिला व उसके बच्चे की जान पर खतरा मंडरा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही टीम के सदस्य आस्था ब्लड बैंक पहुंचे। महासचिव सलीम मुल्तानी और अख्तर चौधरी ने खून देकर मां व बेटे की जान बचाई। विकास कुमार ने बताया कि मां और उसका बच्चा स्वस्थ है। इस सराहनीय कार्य के लिए गुलशन के परिजनों ने हेल्प लाइफ टीम की प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें