फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीट से गन्ने की फसल बचाने के लिए होगा सामूहिक कीटनाशक का छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सहकारी गन्ना विकास समिति की सामान्य निकाय की बैठक में कीटों से गन्ने की फसल बचाने के लिए सामूहिक कीटनाशक का छिडक़ाव कराने का प्रस्ताव पास किया। अधिकारियों के समक्ष बागपत शुगर मिल की क्षमता वृद्धि की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने कहा कि शुगर मिल की क्षमता कम होने के कारण किसानों को गन्ना कोल्हू पर कम दाम में डालना पड़ता है। बैठक में पेराई सत्र चालू होने से पहले संपूर्ण गन्ना भुगतान का नोटिस जारी करने का प्रस्ताव पास किया। साथ ही मोदीनगर मिल के उपप्रधान प्रबंधक को क्त्रस्य केंद्रों से गन्ना उठान नहीं होने की समस्या के बारे में बताया। मृतक किसानों का जमा अंश उनके वारिसों के नाम स्थानांतरित करने पर चर्चा की। सचिव अनिल कुमार ने बताया कि 30 सितंबर तक किसान ऑनलाइन घोषणा पत्र जरूर भरें और मोबाइल फोन में नया ई-गन्ना एप साई फ्यूचर डाउनलोड करें। इस दौरान लक्ष्मण सिंह, मनोज कुमार, पिंकू ढाका, ओमपाल सिंह, विक्त्रस्म सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें