बागपत। स्यादवाद उच्च शिक्षण संस्थान में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को बैडमिंटन, शाटपुट, डिस्कश थ्रो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बैंडमिंटन में सावेज और स्वाति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संस्थान में हुई बालक वर्ग की बैडमिंटन (एकल) वर्ग में सावेज प्रथम, मनीष द्वितीय और आशिक तृतीय रहा। बालिका वर्ग में स्वाति प्रथम, भारती द्वितीय और कृति तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग की बैडमिंटन (डबल) वर्ग में आशिक व आशीष प्रथम, हिमांशु व सावेज द्वितीय और अमन व समीर तृतीय, बालिका वर्ग में सोनम व सना प्रथम, बेबी व स्वाति द्वितीय और आरजू व कृति तृतीय स्थान पर रही।
बालक वर्ग की शॉटपुट में दीपक, मनोज व अनिश और बालिका वर्ग में सारिका, शाहीन व कृति क्रमश. प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। जैवेलिन थ्रो में ब्रहमदत्त, जुनैद व दीपक और बालिका वर्ग में सारिका, सविता व साहीन प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही। बालक वर्ग की डिस्कस थ्रो में श्रेयांश, दानिश व राहुल शर्मा, बालिका वर्ग में सविता, सितारा, अंजजि क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही।
बालक वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में सावेज, अक्षय व कपिल और बालिका वर्ग में अंशु, स्नेहा व तनिशा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। शतरंज में अभिषेक वितेजा बना। मौके पर अनुग्रह पाठक, मीनाक्षी चौहान, सुप्रिया, विकास, अजय, भगत सिंह, विमला, आरती, अमित, अंशु, सुनील, नीरज मौजूद रहे।