फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सतलुज हाउस प्रथम व चेनाब हाउस द्वितीय रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
-जेपी पब्लिक स्कूल में शनिवार को हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो संख्या 7
बड़ौत। जेपी पब्लिक स्कूल में शनिवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रतिभाग करने वाले सीनियर छात्र संघ एवं जूनियर छात्र संघ को अलग-अलग समय दिया गया। साथ ही विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभांरभ स्कूल के निदेशक गौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा व निदेशिका शरण शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में चेनाब, गंगेज, झेलम व सतलज सदन के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रथम राउंड सामान्य, दूसरा राउंड ऑडियो विजुअल व तीसरा राउंड रैपिड फायर एंड एलिमिनेशन रखा गया। इसके बाद ऑडियंस राउंड, फोर्थ बजर राउंड रखा गया । विद्यार्थियों की विकसित बौद्धिक परिक्षण के लिए सभी मुख्य विषयों के अलावा खेल-जगत, फिल्म जगत, व्यापार एवं राजनीति व राजनेता से संबंधित विषयों को भी इसमें रखा गया। प्रतियोगिता में सतलुज हाउस प्रथम व चेनाब हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। विजेताओं को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अरुण शर्मा, हेमंत श्रीवास्तव, वैभव जैन, नीना शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें