फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतबीर हत्याकांड : एलम के पूर्व चेयरमैन ने किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत के सत्यवीर उर्फ कल्लू हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद एलम के पूर्व चेयरमैन ने शुक्रवार को कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

सीओ युवराज ने बताया कि 25 दिसंबर 2014 की प्रात: करीब दस बजे कल्लू की उसी के घर में शामली जिले के नाला गांव निवासी विक्की व कुरमाली गांव के सर्वेश उर्फ मंगल ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बड़ौत पुलिस दोनों शूटरों को जेल भेज चुकी है। मामले में कई और लोगों के नाम सामने आए थे, लेकिन पुलिस ने मामला बंद कर दिया।
इसके बाद मृतक की मां बोहती ने बेटे के सभी हत्यारोपियों को जेल भिजवाने के लिए फाइल री-ओपन करने की मांग की। तत्कालीन आईजी के निर्देश पर फाइल खोली गई और मामले की जांच मेरठ क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। क्राइम ब्रांच की मैराथन जांच के बाद कल्लू की पत्नी अंजू निवासी लूंब व एलम नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अश्वनी के भी नाम सामने आए।
विज्ञापन

जिसमें 17 अक्तूबर 16 को दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। हत्याकांड के आरोपी एलम के पूर्व चेयरमैन अश्वनी को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी, सुप्रीम कोर्ट से खारिज कर दी गई थी। सीओ ने बताया कि आरोपी ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, जहां से उसे जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें