खेकड़ा। जिला कारागार में बसी गांव के ऋषिपाल की हत्या के मामले में जांच जारी है। हत्या के गवाह मृतक ऋषिपाल के पिता सत सिंह को हृदय संबंधी बीमारी के चलते मेरठ रेफर किया गया है। जिला कारागार में ऋषिपाल की हत्या कर दी गई थी। बबलू काठा समेत छह बंदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस प्रकरण में मुख्य गवाह सत सिंह ह्दय रोगी हैं। पहले उनका इलाज कारागार के अस्पताल में चल रहा था, इसके बाद अब मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह का कहना है कि सत सिंह को मेरठ रेफर किया जा चुका है। उनकी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। वारदात की जांच डीआईजी जेल लव कुमार ने की थी।