फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रांसिग पर फंसी सरूरपुर और दिल्ली की कांवड़

विज्ञापन
बिजरोल फाटक पर फंसी कावड़ को निकालने का प्रयास करते शिव भक्त - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग पर फंसी सरूरपुर और दिल्ली की कांवड़
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर दिल्ली के पुटखुर्द के कांवड़ियों की बड़ी कांवड़ शनिवार रात और सरूरपुर गांव जा रहे कांवड़ियों की कांवड़ रविवार सुबह बिजरौल रोड रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे द्वारा लगाए गए पोल में फंस गई। आरोप है कि सूचना के बाद भी न तो रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और न ही कोई कर्मचारी पहुंचा। मामला बढ़ता देख एसडीएम, सीओ व इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और डीजे उतरवाकर कांवड़ वहां से निकलवाया।
रविवार की सुबह सरूरपुर के शिवभक्त कांवड़िये दूसरी कांवड़ यात्रा लेकर नगर पहुंचे तो बिजरौल रोड रेलवे क्रासिंग पर उनकी कांवड़ फंस गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को समझा-बुझाकर डीसीएम पर लगे डीजे व अन्य सामान को नीचे उतरवाकर कांवड़ को रवाना किया।
विज्ञापन

वहीं शनिवार देर रात्रि दिल्ली के पुटखुर्द से महादेव ग्रुप की भी कांवड़ बिजरौल रोड रेलवे क्रासिंग पर फंस गई। यह देख गेटमैन संदीप ने स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा को इसकी सूचना दी। लेकिन सूचना के एक घंटे बाद तक न तो कोई रेलवे कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही रेलवे पुलिस पहुंची। इससे बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। मामला बढ़ता देख एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ युवराज मौके पहुंचे और कांवड़ियों से डीसीएम पर लगे डीजे हटवाकर कांवड़ को वहां से निकाला गया।
विज्ञापन

बिना अनुमति पोल हटाने पर जारी हुआ था नोटिस
बड़ौत। वर्ष 2019 में भी इसी तरह एक कांवड़ रेलवे क्रासिंग में फंस गई थी, जिसके बाद लोगों ने रेलवे प्रशासन को बिना सूचना दिए खुद ही रेलवे के पोल को हटा दिया था, जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। इस मामले में रेलवे प्रशासन ने लगभग 10 से 12 लोगों को नोटिस भी जारी किए थे। बाद में प्रशासन ने रेलवे अधिकारियों से वार्ता कर दिए गए नोटिस को वापस कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें