फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सरधना विधायक अतुल प्रधान ने विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने बागपत पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को शिकायत भेजी है। उन्होंने जबरन रोकने, दो साथियों को गायब करने, खींचतान करके कुर्ता फाड़ने और अवैध रूप से हिरासत में लेने का आरोप लगाते हुए सीओ, इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सपा विधायक अतुल प्रधान सोमवार दोपहर को कार्यकर्ताओं के साथ सहारनपुर में गुर्जर समाज की गौरव यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वह लखनऊ से आए थे और दिल्ली से बागपत होते हुए वहां जाना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने उनको ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से उतरते ही पकड़ लिया था। वहां सीओ विजय चौधरी और कोतवाली प्रभारी एमएस गिल के साथ खींचतान में विधायक का कुर्ता फट गया था। किसी तरह कार्यकर्ताओं के छुड़ाने पर वह सहारनपुर की तरफ जाने लगे तो उनको पीछा करके सिसाना गांव में रोक लिया गया था। वह हाईवे के बीच में धरने पर बैठ गए थे और पुलिस उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर मेरठ ले गई थी।
इस मामले में विधायक अतुल प्रधान ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को शिकायत भेजी है कि उनको जबरन रोका गया और उनके साथ अपराधियों जैसा सलूक किया गया। उनका कुर्ता फाड़ दिया गया तो जबरन उठाकर पुलिस वाहन में डाल दिया गया। उनको मेरठ पुलिस लाइन में लाकर अवैध रूप से हिरासत में रखा गया। उन्होंने कहा कि यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है और उनके दो साथी भी गायब कर दिए गए। उन्होंने संबंधित पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें