फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत माध्यमिक विद्यालय की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बरनावा गांव स्थित महानंद संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में मानक और रिक्तियों की जांच के लिए टास्कफोर्स का गठन किया । इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रभारी डीएम अमित कुमार सिंह ने जिम्मेदारी दी। निर्देशित किया है कि तीन जनवरी 2020 तक आख्या कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। राजस्व विभाग से तहसीलदार बड़ौत प्रदीप कुमार, बीडीओ बिनौली राहुल, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिनेश चंद शर्मा, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता उमेश त्यागी, शिक्षा विभाग की अनुराधा उप प्राचार्या चौधरी चरण सिंह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़ौत और जिला अधिकारी भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल को जिम्मेदारी दी है। नोडल अधिकारी एडीएम और सह नोडल अधिकारी डीआईओएस होंगे। उक्त अधिकारी मान्यता के सभी मानकों की जांच करेंगे। विद्यालयों में छात्र और शिक्षकों की संख्या, रिक्तियां और अन्य जानकारियां रखेंगे। तीन जनवरी तक अपनी आख्या कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे, ताकि समय से सूचना शासन को दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें