फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: कबड्डी में सांकरौद, वॉलीबाल में बिनौली की टीम जीती

Sun, 19 Feb 2023 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत गोल्डन गेट इंटरनेशनल स्कूल में खिलाड़ी को खेल का सामान देखकर सम्मानित करते सांसद डॉ.सत्यपा
विज्ञापन
बागपत। नेहरू युवा केंद्र की ओर से गोल्डन गेट इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर जिला स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें कबड्डी में सांकरौद की टीम विजेता रही। वॉलीबाल में बिनौली के राणा क्लब ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, पूर्व प्रमुख जितेंद्र, बाबूराम प्रधान, स्कूल प्रबंधक सुधीर कुमार ने स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि अर्पित करके किया। उसके बाद शुरू हुई प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में शिखा प्रथम, साक्षी द्वितीय और तनीषा तृतीय रही। 1600 मीटर दौड़ में मोहित कुमार ने प्रथम, निखिल पंवार ने द्वितीय और गोपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद में हर्ष प्रथम, आरिफ द्वितीय और रोहित शर्मा तृतीय स्थान पर रहा। गोला फेंक में आमिर प्रथम, सागर द्वितीय और दीपक तृतीय स्थान पर रहे। वॉलीबॉल में बिनौली की राणा क्लब टीम विजेता तो शाहमल क्लब की टीम उपविजेता बनी। कबड्डी में सांकरौद टीम ने प्रथम स्थान और आश्रम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


खेलों से विकसित होती हैं प्रतिभाएं : सांसद
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि खेलों से प्रतिभाएं विकसित होती हैं। इसलिए खेलों को बढ़ावा दिया जाना जरूरी है और सरकार इसके लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार खिलाडिय़ों के लिए काफी योजनाएं चला रही है और खिलाड़ियों को उनका फायदा उठाना चाहिए। सांसद ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा मंडल में द ग्रेट भगत सिंह युवा मंडल और आदर्श युवा मंडल को खेलकूद सामग्री भी वितरित की। इस दौरान जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी, ईनाम उल हसन, सुषमा त्यागी, कोच दीपक, सोनू धनकड़, देवांश गुप्ता, अमन कुमार, नीतीश भारद्वाज, दानिश मलिक, अमन कुमार, साहिल, आदित्य, गगन त्यागी, धोनी, हिमांशु, नितिन, पूजा चौहान, आंचल चौहान, आकाश, शालिनी, सन्नी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें