बागपत के निवाड़ा गांव में यमुना में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित करते श्रद्घालु
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। नवरात्र पूर्ण होने पर बुधवार को लोगों ने मंदिर और घरों में पूजन के बाद सांझी को यमुना में विसर्जित किया। सांझी विसर्जन के लिए नगर के पक्का घाट और निवाड़ा में लोगों की भीड़ लगी रही। दशहरे पर बहनों ने भाइयों के दीर्घायु होने की कामना की।
नवरात्रों में मां भगवती के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की गई। घरों में मां के सांझी के रूप की भी नौ दिनों तक श्रद्धालुओं ने आराधना की। दशहरा पर घरों में पूजा-अर्चना के बाद विधि विधान के साथ सांझी को धार्मिक गीत गाते हुए श्रद्धालु यमुना पहुंचे और विसर्जन किया। बुधवार को सांझी का विसर्जन करने के लिए सुबह से ही यमुना किनारे पहुंचने शुरू हो गए थे। नगर के पक्का घाट, निवाड़ा, सिसाना, पाली, काठा गांवों में श्रद्धालुओं ने सांझी विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं ने यमुना पर डुबकी लगाई। दशहरा के त्योहार पर बहनों ने भाईयों की दीर्घायु की कामना की।