फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से लड़खड़ाई सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
-छह दिन का रुका हुआ मानदेय व अन्य मांग मानने पर समाप्त हुआ धरना
विज्ञापन

फोटो संख्या 4

बड़ौत। मानदेय व पीएफ की मांग को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी नगरपालिका केे सफाई कर्मचारियों ने हंगामा-प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। इससे सफाई व्यवस्था लड़खड़ाई गई। मामला बढ़ता देख नगरपालिका के ईओ धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उन्हें पिछले वर्ष दिसंबर माह का छह दिन का रुका हुआ मानदेय दिलाया और अन्य मांगें मानते हुए धरना समाप्त कराया।
धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर माह का छह दिन का उनका मानदेय रुका हुआ था। इसके अलावा उन्हें इस साल जनवरी, फरवरी व मार्च माह का भी मानदेय नहीं दिया गया। साथ ही 11 माह का पीएफ भी रुका हुआ है, ऊपर से दवाब बनाकर सुबह, दोपहर, शाम व रात्रि में ड्यूटी करते है, जो बर्दास्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक धरना जारी रहेगा। उधर, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से नगर में पत्थर मंडी, गुराना रोड, नेहरू रोड, गांधी रोड पर गंदगी के अंबार लगे रहे। इस कारण नगरवासियों में रोष पनप गया। मामला बढ़ता देख नगरपालिका के ईओ अनुज कौशिक उनके बीच पहुंचे, जहां पर सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांग रखी। इस दौरान ईओ ने सबसे पहले सफाई कर्मचारियों के खाते में पिछले दिसंबर माह के छह दिन का रुका हुआ मानदेय भेज दिया। साथ ही सुबह, दोपहर, शाम व रात्रि की ड्यूटी के दौरान केवल सुबह व दोपहर के समय सेल्फी देने, ड्रेस का रंग बदलने की मांग पूरी कराने का आश्वासन दिया। बताया कि उनका पीएफ सरकार के खाते मेंं जाम हो गया है, जल्द ही उनका पीएफ भी उनके खातों में पहुंच जाएगा। इस अवसर पर सुधीर, मनोज, बिल्लू, अमित, दीपक, विनोद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-

सफाई कर्मचारियों का पीएफ जमा है, उसके सभी कागजात सफाई कर्मचारियों को दिखा दिए हैं। साथ ही सफाई कर्मचारियों की ड्रेस का रंग बदलने की मांग दीवाली के बाद पूरी करा दी जाएगी। इस सहमति पर सफाई कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया और वे काम पर लौट गए।
-अनुज कौशिक ईओ बड़ौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें