फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान क्रिकेट एकेडमी ने विजयीभव क्रिकेट टीम को हराया

Sat, 14 Jan 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विजय भव क्रिकेट एकेडमी में विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथि
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में चल रही स्वर्गीय प्रदीप शास्त्री मेमोरियल क्रिकेट चैंपियनशिप में शुक्रवार को विजय भव क्रिकेट एकेडमी और सम्राट पृथ्वीराज चौहान क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। जिसमें सम्राट पृथ्वीराज चौहान क्रिकेट एकेडमी की टीम पांच विकेट से विजयी रही।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विजयी भव क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 138 रन का स्कोर बनाया। जिसमें अकदस ने 30, देव तोमर ने 29, आदित्य तोमर ने 20, आर्यन पंवार ने 19 व अंशुल ने 14 रनों का योगदान दिया। सम्राट पृथ्वीराज चौहान की ओर से गेंदबाजी करते हुए अक्षय और अश्विन ने 3-3 तरुण ने दो, वंशु और संस्कार ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सम्राट पृथ्वीराज की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जतिन ने 65, तुषार ने 29, रोहित और देव ने 10 -10 रन का योगदान दिया। विजयीभव की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरव, देव, अकदस और शिवानी ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक श्रीकांत प्रजापति, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज जतिन और मैन ऑफ द मैच अश्विन को चुना गया। मैच के अंपायर कपिल और प्रशांत रहे। पुरस्कार वितरण चैंपियनशिप के आयोजन सचिव रामवीर तोमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें