फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सेल्समैन से मारपीट कर नकदी व मोबाइल छीना

Wed, 23 Apr 2025 07:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर की छपरौली चुंगी के पास मंगलवार की रात शराब की दुकान के सेल्समैन हरिओम से कुछ युवकों ने मारपीट की और उससे नकदी व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी। नगर की सराय रोड के रहने वाले हरिओम ने बताया कि वह छपरौली में शराब की दुकान पर सेल्समैन है। वह मंगलवार की रात नगर की छपरौली चुंगी के पास से गुजर रहा था। आरोप है कि चार युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उससे मारपीट शुरू कर दी। उसने हमलावरों पर 5500 रुपये, मोबाइल व दुकान की चाबी छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें