फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गोशाला में कीचड़ मिलने पर सचिव और सफाई कर्मी का वेतन रोका

Sat, 01 Jul 2023 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हिसावदा गांव की गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ को कीचड़ और गोबर फैला मिला। जिस पर सीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी और सफाई कर्मी का जून माह का वेतन रोक दिया। इसके अलावा ग्राम प्रधान को भी लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

सीडीओ एमएल व्यास ने बताया कि हिसावदा गांव की गोशाला का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि शाम चार बजे पशुओं को चारा डालने का समय निर्धारित किया गया है लेकिन पशु गोशाला में ही घूमते मिले। इसके अलावा गोशाला में कीचड़ और गोबर फैला मिला, जिससे दलदल जैसी स्थिति बनी हुई थी। इसके अलावा ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार वर्मा और सफाई कर्मी उपस्थित नहीं मिले। उन्होंने बताया कि गोशाला में उपस्थित नहीं होने और साफ सफाई नहीं कराने के मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार वर्मा और सफाई कर्मी का जून माह का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा गोशाला के संचालन में लापरवाही उजागर होने पर ग्राम प्रधान को भी नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि गोशालाओं की व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने अन्य अधिकारियों को भी गोशालाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गोवंशों को नहीं मिल रहा भरपूर चारा
सीडीओ एमएल व्यास ने बताया कि चारा डालने के समय में गोवंशों को चारा नहीं डाला गया। जिससे स्पष्ट हो गया है कि गोवंशों को भरपूर चारा नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें