बागपत। संपत्ति का ब्योरा नहीं देने वाले 24 चिकित्सकों सहित 50 से अधिकत कर्मचारियों का सीएमओ ने वेतन रोक दिया है। उन्हें जब तक अगस्त माह का वेतन नहीं मिलेगा, तब तक वह ब्योरा नहीं देंगे।
शासन ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संपत्ति का ब्योरा देने के आदेश दिए हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग में 24 चिकित्सकों सहित 50 से अधिक कर्मचारियों ने अभी तक अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है, उन्हें अगस्त माह में ब्योरा देना था। ब्योरा नहीं देने पर सीएमओ डा. तीर्थलाल ने अगस्त माह का वेतन रोक दिया है। बताया कि बागपत ब्लॉक के नौ, पिलाना ब्लॉक के दो, बिनौली के चार, खेकड़ा के छह, छपरौली के एक, बड़ौत के दो डॉक्टरों सहित कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। ब्योरा देने के बाद उनका वेतन जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है।