बड़ौत/बिनौली। वाजिदपुर गांव में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
भाजपा जिला मंत्री दीपक भारती ने रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया। बताया कि भगवान संत शिरोमणि गुरु रविदास सभी वर्गों के भगवान थे उन्होंने अपनी वाणी से समाज को एक नई दिशा दी। इस अवसर पर प्रदीप, विजय कुमार, जय कुमार, अनिल कुमार, संजय कुमार मौजूद रहे।
उधर बिनौली, जिवाना, गढ़ीदुल्ला, रंछाड, शेखपुरा आदि गांव में ग्रामीणों ने रविदास की शोभायात्रा बैंडबाजों और मनमोहक झांकियों के साथ निकाली। रविदास मंदिर पर प्रधान उपेंद्र धामा, पूर्व प्रधान वेदपाल धामा, गगन धामा, मास्टर अमित धामा, गुलवीर धामा, युवराज धामा ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में शंकर भगवान, रविदास मीरा, राधा कृष्ण, भोला पार्वती, देशक्ति क्रांतिवीर, भारत माता व रथ पर संत रविदास की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी।
शोभायात्रा में ग्रामीण बैंडबाजों व डीजे की मधुर धुनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा पूरे गांव की परिक्रमा कर वापस मंदिर पर आकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा विपिन कुमार, नारायण सिंह, रामनिवास, संजय प्रधान, राहुल कुमार, विकास, प्रमोद, यशपाल, सोनू, प्रमोद, कृष्णपाल आदि का सहयोग रहा। सुरक्षा मद्देनजर थाना प्रभारी के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। उधर गढ़ीदुल्ला, जिवाना, रंछाड, शेखपुरा आदि गांव में भी ग्रामीणों ने संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली।
धूमधाम से मनाई गई रविदास जयंती
खेकड़ा। क्षेत्र में रविवार को रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मोहल्ला विजयनगर स्थित रविदास मंदिर में अनुयाइयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। सत्संग में प्रवचन सुने। भंडारे में अनुयाइयों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान हरपाल प्रधान, भीष्म सागर, अनिल कुमार, हरिओम शरण, प्रवीन नेहरा, नरेंद्र सभासद, आशीष धीरयान, हितेश जयंत, प्रीत सागर, मीत सागर, एसडीओ धर्मसिंह, कैलाश दरोगा, बाल मुकंद, कंवरपाल, सन्नी मौजूद रहे।
बिनौली में संत रविदास की शोभायात्रा निकालते ग्रामीण।