फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म नहीं कर्म को प्रधान मानते थे संत रविदास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/छपरौली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संत रविदास की जयंती मनाई गई। पूनम प्रधान ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास कर्म को प्रधान मानते थे, जन्म को नहीं। उन्होंने सारा जीवन समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने में लगा दिया। चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि समाज को संत रविदास की शिक्षाओं को आत्मसात करने की आवश्यकता है। समाज में असमानताएं बढ़ रही हैं। संत रविदास की शिक्षा से ही असमानताओं का अंत किया जा सकता है। डॉ. शालिनी राकेश, अजय कुमार, जितेंद्र प्रजापति, अभिषेक, राजकुमार प्रजापति अक्षय कुमार साबू, बासी, राजू प्रजापति, प्रिंस, यासीन मौजूद रहे। नगर के सिसाना रोड़ स्थित रविदास मंदिर पर शनिवार को हवन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उधर, छपरौली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रविदास जयंती मनाई गई। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने छात्राओं को संत रविदास के जीवन से प्रेरक प्रसंग बताए। इस मौके पर छात्राओं की एक पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें माही को प्रथम, आरती द्वितीय व पायल त़ृतीय स्थान पर रही। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया। विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहे।
--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें