अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की बैठक हुई। जिसमें समाजवाद के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती पर घर-घर केसरिया झंडा फहराने का निर्णय लिया।
अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि 26 सितंबर को समाजवाद के प्रथम प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जिले के प्रत्येक अग्रवाल परिवार के घर और प्रतिष्ठान पर केसरिया झंडा फहराया जाएगा। कस्बे में समाज के घर-घर केसरिया ध्वज पहुंचाया जाएगा।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ईश्वर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष हंसराज गुप्ता, राष्ट्रीय महिला मंत्री डॉ. कमला अग्रवाल, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्रांतीय मंत्री दीपक गोयल, डॉ. राजीव गर्ग, अग्रवाल महासंघ बड़ौत के अध्यक्ष युगल किशोर गर्ग, जिला महामंत्री प्रवीण गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष संजय गर्ग, संरक्षक राकेश मोहन गर्ग मौजूद रहे।