फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: साध्वी प्राची बोलीं- बिकनी में भगवा रंग का अपमान कर रहीं दीपिका, देश के खिलाफ साजिश रच रहा बॉलीवुड

Sat, 17 Dec 2022 03:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

साध्वी प्राची ने बड़ौत में एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भगवा रंग की बिकनी पहनकर भगवा का अपमान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में भगवा व हिंदुस्तान के खिलाफ साजिश चल रही है।
विज्ञापन
साध्वी प्राची - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में साध्वी प्राची ने कहा है कि बॉलीवुड में हिंदुस्तान और भगवा के खिलाफ साजिश चल रही है। हिंदुस्तान हिंदुओं का है, कुछ लोग भगवा को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। ऐसे में भगवान का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि वह इस मूवी का बायकाट करें। साथ ही इस फिल्म को सिनेमा हॉल पर ना लगने दें।

विज्ञापन


कहा कि बॉलीवुड में अभिनेत्रियां भगवा रंग की बिकनी पहनकर भगवा का अपमान कर रही हैं और उसे रंग बता रही हैं। जो कतई बर्दाश्त नहीं हो पाएगा। इसके चलते उन्होंने लोगों से भी अपील की है।

यह भी पढ़ें: BAGHPAT:  बिलावल भुट्टो का सिर कलम करने वाले को दो करोड़ का इनाम, भाजपा कार्यकर्ता ने किया एलान
विज्ञापन


फिल्म के बायकाट की अपील
कहा कि देश के किसी भी कोने में नहीं चलनी चाहिए। यह फिल्म हर जगह फ्लोप और इसका बाय काट होना चाहिए, किसी भी पिक्चर हॉल में ऐसी फिल्म नहीं जानी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसका सोशल मीडिया मीडिया के माध्यम से विरोध करेंगे जहां तक भी होगा इसका विरोध किया जाएगा हिंदुओं और भगवा के खिलाफ जो बॉलीवुड में साजिश हो रही है हम उसे नाकाम करके दिखाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें