फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। किशनपुर बराल बस स्टैंड पर रोडवेज बस की टक्कर से ग्रामीण की मौत हो गई। किशनपुर बराल गांव निवासी उपदेश (40) पुत्र सोमपाल सिंह बुधवार को किशनपुर बराल बस स्टैंड स्थित दुकान से कुछ सामान लेने गया था। रास्ते में सहारनपुर डिपो की रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद चालक बस मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल उपदेश को बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर शिवप्रकाश का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें