फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: ...जल्दी भाग, नहीं तो ट्रेन छूट जाएगी

Mon, 20 Feb 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। ...जल्दी भाग, नहीं तो ट्रेन छूट जाएगी। यह वाक्य प्रतिदिन नगर के रेलवे स्टेशन पर सुनाई देता रहता है। यात्रियों का कहना है कि समय पर टिकट खिड़की न खुलने की वजह से आए दिन भागकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है। हालांकि समय पर खिड़की खुलवाए जाने की मांग कई बार की जा चुकी है।
विज्ञापन

नगर के रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन चार हजार से अधिक यात्री दिल्ली, शामली, लोनी, शाहदरा, बागपत, खेकड़ा सहित अन्य स्थानों के लिए आवागमन करते हैं। पिछले कुछ माह से यात्रियों के सामने टिकट खरीदने को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों में सोनू, विनीत, हिमांशु, राहुल आदि का आरोप है कि यहां ट्रेन आने से करीब एक घंटा पहले टिकट खिड़की खुलनी चाहिए। वहीं, टिकट खिड़की मात्र 20 से 25 मिनट पहले खोली जाती है। ऐसे में ट्रेन आने पर यात्रियों के हाथ-पैर फूल जाते हैं। वे तुरत-फुरत में टिकट लेकर दौड़ते हुए ट्रेेनों को पकड़ते हैं। ऐसे में हादसा होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है।
उधर, रेलवे कर्मचारियों का तर्क यह है कि ट्रेन के आने से तकरीबन दो से तीन घंटे पहले ही टिकट खिड़की खुल जाती है, लेकिन कुछ यात्री ट्रेन में पीछे से ही बिना टिकट चलते हैं तो पकड़े जाने के डर से वे यहां से टिकट खरीदते है और जैसे ही ट्रेन रवाना हो जाती है, तब वे दौड़कर पकड़ते हैं।
विज्ञापन

उधर, स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा ने कहा कि यात्रियों को हरसंभव सुविधा दिलाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि देरी से टिकट खिड़की खोलने का कोई मामला है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें