फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरसी को लेकर फैलाई जा रही अफवाह: विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने 29 दिसंबर को गाजियाबाद के गढ़ी कटिया में एनआरसी के पक्ष में होने वाली हुंकार रैली में लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। शुक्रवार को डगरपुर गांव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख लीलू पहलवान के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें देहात मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट हैमबीर बंसल का स्वागत किया गया। लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा की एनआरसी को लेकर विपक्षी दल अफवाह फैला रहे है। अफवाहों पर ध्यान न दें। इस दौरान जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनुपाल बंसल, प्रमोद गुर्जर, करतार सिंह, मनोज गुर्जर, ऋषिपाल, अजित, राधेश्याम एडवोकेट, भीम पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें