दोघट। सेना की भर्ती नहीं होने से नाराज युवाओं ने शुक्रवार को हिम्मतपुर सूजती गांव के शहीद पीतम सिंह स्पोर्ट्स ग्राउंड पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने शीघ्र सेना की भर्ती न कराने पर चुनाव में मतदान नहीं करने की चेतावनी दी। हिम्मतपुर सूजती गांव में शहीद पीतम सिंह स्पोर्ट्स ग्राउंड पर हंगामा कर रहे युवाओं ने बताया कि दो वर्ष से सेना में भर्ती नहीं हुई है। मुजफ्फरनगर में होने वाली भर्ती भी रद्द कर दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भर्ती शुरू नहीं कराई गई तो युवा विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। हंगामा करने वालों में मोनू, सनी, प्रिंस, हिमांशु, विपिन, अंकुर, प्रयाग, उत्तम आदि मौजूद रहे। संवाद