बालैनी। मेरठ बागपत हाईवे निर्माण करने वाली कंपनी में कार्य करने वाले ट्रक चालक और कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को वेतन की मांग को लेकर कंपनी के खिलाफ हंगामा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर कर वेतन दिलाने की मांग की। बताया कि कंपनी ने दो माह से वेतन का भुगतान नहीं किया है, जिससे उन्हें परेशानी से जूझना पड़ रहा है। कई बार कंपनी के अधिकारियों से वेतन की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उधर, कंपनी के जीएम रोहित ने बताया कि अक्तूबर माह का वेतन दिया जा चुका है, एक सप्ताह में नवंबर के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। हंगामा करने वालों में मोनू, सूरज, प्रदीप, राकेश, सोमबीर, अक्षय, सचिन, रामवतार, तेजपाल मौजूद रहे।