बड़ौत। दिगंबर जैन महाविद्यालय में स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में रूबी तोमर ने प्रथम, शेखर ने द्वितीय व विकास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जनपद न्यायाधीश बागपत ने स्वच्छता अभियान में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। स्वच्छता अभियान में नसरीन, खुशी, सत्यम, मनीषा, प्राचार्य डॉ़ वीरेंद्र सिंह, कला विभाग की डॉ़ सारिका जैन, डॉ़ पूजा, डॉ़ मालती का विशेष सहयोग रहा।