फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के मामले में 5800 रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर की पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोतवाली पुलिस ने एटीएम से 71 लाख रुपये के गबन के आरोपी को मंगलवार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर 5800 रुपये बरामद किए।
मेरठ के शास्त्रीनगर के सीएमएस इंफो सिस्टम कंपनी के ब्रांच मैनेजर राजकुमार ने चार दिसंबर को कोतवाली में कंपनी के दो कस्टोडियन के खिलाफ एटीएम में रुपये डालने के दौरान 71 लाख रुपये गबन करने का मुकदमा दर्ज कराया था। 26 नवंबर 2021 को एटीएम का आडिट करने के लिए बागपत रूट के कस्टोडियन आकाश निवासी ग्राम नवादा व विपिन तोमर निवासी ग्राम फतेहपुर पुट्ठी को बुलवाया गया था, मगर वे नहीं पहुंचे। बाद में उनके परिजन दोनों को लेकर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एटीएम से करीब 23 लाख रुपये गायब होना बताया था। आडिट करने पर बागपत रोड के एटीएम से 71,34,800 रुपये का गबन मिला। दबाव बनाने पर उनके परिजनों ने 27 लाख रुपये जमा करा दिए थे, जबकि 44,31,800 रुपये बकाया रह गया था। पुलिस के दबाव में आकाश ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि अदालत की अनुमति पर आकाश को छह घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। इसके पास से 5800 रुपये बरामद किए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें