फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों पर गन्ने का 5664 करोड़ रुपये बकाया, क्या कर रही सरकार : अजय कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। उत्तर प्रदेश विधानसभा के दूसरे सत्र में छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार ने बकाया गन्ना भुगतान, विद्युत लोड और चौगामा नहर को लेकर सवाल उठाएं।
विज्ञापन

उनके सवाल का जवाब देते हुए गन्ना विकास एवं चीनी मिल उत्तर प्रदेश मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र में चीनी मिलों पर गन्ने का 5664 करोड़ रुपया बकाया है। जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा चीनी मिलों को नोटिस जारी किया गया है और सक्षम स्तर से गन्ना भुगतान के कड़े निर्देश दिए गए हैं। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि बागपत टाउन, बड़ौत तहसील और संत नगर विद्युत उपकेंद्र अतिभारित है। जिनकी क्षमता वृद्धि बढ़ाई जा रही है। बागपत टाऊन और बड़ौत तहसील की क्षमता 10 एमवीए से बढ़ाकर 15-15 एमवीए और संतनगर उपकेंद्र की 10 एमवीए से बढ़ाकर 20 एमवीए करने के लिए नगर निकाय विस्तारीकरण योजना के अन्तर्गत प्रक्रिया में है। साथ ही चौगामा नहरों में जल प्रभावित करने वाले कल्लरपुर एवं लोई रजबहे के बारे में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में कल्लरपुर एवं लोई रजबहे की क्षमता पुनर्स्थापना कार्य का प्रस्ताव परियोजना लागत 454 लाख में किया गया है एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-2024 की बजट व्यवस्था में परियोजना पर 300 लाख का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें