फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सहकारी समिति के गोदाम के लिए 40 लाख रुपये स्वीकृत

Sun, 04 Feb 2024 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, खेकड़ा। कस्बे में सहकारी समिति का खाद, बीज का गोदाम बनवाया जाएगा। जिसके लिए शासन को भेजा गया प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है और शासन ने निर्माण के लिए 40 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। उधर, बीज गोदाम का निर्माण होने से क्षेत्र के हजारों किसानों को फायदा मिलेगा और कई किलोमीटर दूर सांकरौद नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

कस्बे में रेलवे रोड पर एकीकृत साधन सहकारी समिति है, लेकिन गोदाम और कार्यालय सांकरौद गांव में बनाया गया है। जिसके चलते क्षेत्र के हजारों किसानों को खाद बीज लेने के लिए कस्बे से छह किलोमीटर की दूरी तय कर सांकरौद गांव के कार्यालय में जाना पड़ता है। जिसके चलते किसानों को छह किलोमीटर लंबा सफर करना पड़ता है और आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
समिति के चेयरमैन ने कस्बे में ही गोदाम बनवाने के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास ग्राम समाज की भूमि का चयन किया। जिसे अधिग्रहित करने के बाद गोदाम निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया। जिसके बाद शासन ने समिति से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूर कर दिया और 40 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया। जिससे गोदाम के साथ कार्यालय का भी निर्माण कराया जाएगा। जिसमें किसानों को वितरित होने वाले यूरिया, डीएपी, एनपीके का स्टॉक रखा जाएगा।
विज्ञापन

- वर्जन-किसानों की सुविधा के लिए गोदाम बनवाने के लिए जमीन अधिग्रहीत की गई। जिस पर गोदाम का निर्माण कराने के लिए 40 लाख रुपये बजट आवंटित कर दिया गया है, जल्द ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। - जितेंद्र धामा, चेयरमैन, समिति
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें