बागपत। निवाड़ा पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान एफएसटी टीम ने सोनीपत जिले के टायर कारोबारी से 2.91 लाख रुपये बरामद किये। आचार संहिता लागू होने के बाद जिले के बार्डरों पर एफएसटी टीमें दूसरे राज्यों और जनपदों से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही हैं। निवाड़ा चौकी इंचार्ज विकास गुर्जर ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम एक कार में 2.91 लाख रुपये की नकदी रखी हुई मिली। जिसमें बैठे अनिल निवासी सोनीपत से पूछताछ की गई, जो टायर कारोबारी है। टायर कारोबारी अनिल ने बताया कि उसने सरूरपुरकलां गांव में टायर का प्लांट लगा रखा है और लेनदेन के लिए रुपये लेकर आया था। उधर कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।