फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 15 गांवों में ग्राम चौपाल के निर्माण के लिए 2.76 करोड़ रुपये जारी

Sun, 28 Jan 2024 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के चार ब्लाॅकों की 15 ग्राम पंचायतों में ढाई करोड़ रुपये से ग्राम चौपाल का निर्माण कराया जाएगा। जिसके लिए ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग से चारों ब्लाॅकों के खातों में दो करोड़ 76 लाख रुपये बजट जारी कर दिया। जिनका तीन महीने में निर्माण पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सुविधा के लिए गांवों में ग्राम चौपाल का निर्माण कराने के लिए सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने 15 गांवों की सूची बनाकर ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग को भेजी। जिस पर ग्राम्य विकास अभिकरण के अधिकारियों ने 15 गांवों में ग्राम चौपाल का निर्माण कराने के लिए दो करोड़ 76 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव बनाया। मंजूरी मिलने के बाद ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग के अधिकारियों ने निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी और ब्लाॅकों के खातों में दो करोड़ 76 लाख रुपये बजट जारी करते हुए पहली किस्त के एक करोड़ 66 लाख रुपये खर्च करने की अनुमति दे दी। जिसके चलते अधिकारी जल्द ही ग्राम चौपाल का निर्माण शुरू कराने की तैयारी में जुट गए हैं।
- जिवाना में बॉस्केटबाल कोर्ट बनेगी
बड़ौत ब्लाॅक के जिवाना गांव के गांव में खिलाड़ियों के लिए बॉस्केटबाल कोर्ट का निर्माण भी कराया जाएगा। जिस पर 21 लाख 12 हजार रुपये बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

- इन गांवों में बनेगी चौपाल
सांसद निधि से खेकड़ा ब्लाॅक के बड़ागांव उर्फ रावण, बड़ौत ब्लाॅक के वाजिदपुर, जौहड़ी, इब्राहिमपुर माजरा, लोयन, बिनौली ब्लाॅक के निरपुड़ा, रंछाड़, तेड़ा, सूजती, बामनौली, बागपत ब्लाॅक के निबाली, सूरजपुर महनवा और निनाना गांव में ग्राम चौपाल का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा जहांगीरपुर उर्फ डूंडाहेड़ा में पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा।
- वर्जन-गांवों में चौपाल और बॉस्केटबाल कोर्ट के निर्माण के लिए ब्लाॅकों में बजट भेज दिया गया है। जिसमें निर्माण कार्य कराने के लिए पहली किस्त खर्च करने की मंजूरी दे दी गई है। तीन महीने में निर्माण पूर्ण करा दिया जाएगा। - हरेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें