फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फाइनेंस कंपनी के कैशियर से दिन दहाड़े 2.30 लाख रुपये लूटे

Sat, 18 Nov 2023 12:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
अहमदशाहपुर पदड़ा गांव के पास भारत फाइनेंस कंपनी के कै​शियर से लूट के बाद मीतली चौराहे पर जांच क
विज्ञापन
- अहमदशाहपुर पदड़ा गांव के समीप दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अहमदशाहपुर पदड़ा गांव के पास भारत फाइनेंस कंपनी के कैशियर से दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने 2.30 लाख रुपये लूट लिए। जिसके बाद बदमाश कैशियर को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और जांच शुरू कर दी।
मेरठ जिले के किठौर गांव के रहने वाले भरत ने बताया कि वह दिल्ली की भारत फाइनेंस कंपनी का कैशियर है। शुक्रवार को वह अहमदशाहपुर पदड़ा गांव में कलेक्शन करने के लिए आया था। जहां से कलेक्शन करने के बाद दोपहर बाद वह बड़ौत जाने लगा। अहमदशाहपुर पदड़ा गांव के बाहर पहुंचा तो दो बाइकों पर चार बदमाश आए। जिन्होंने तमंचे दिखाकर उसे आतंकित करते हुए लूटपाट शुरू कर दी और कलेक्शन में इकट्ठे किए गए दो लाख 30 हजार रुपये लूट लिए। जिसके बाद बदमाश तमंचे लहराते हुए उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कैशियर भरत ने पुलिस को लूटपाट की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने कैशियर से जानकारी लेने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि कैशियर के साथ हुई लूट की घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- पहले सिंघावली अहीर पुलिस और बाद में बागपत पुलिस पहुंची
अहमदशाहपुर पदड़ा गांव के निकलते ही लूट की घटना की सूचना पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जांच में घटनास्थल बागपत कोतवाली क्षेत्र में होना पाया गया। जिसके बाद बागपत कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें